आज पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान पीएम मोदी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में शामिल हुए है। आपको बता दें कि, पीएम मोदी के साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद हैं। इस दौरान बीते सालों में आयोजित हुई वाइब्रेंट समिट के सफर को फिल्म के माध्यम से दिखाया गया। दरअसल, इस वर्ष वाइब्रेंट गुजरात आयोजन का 20 वर्ष पूरा हो रहा है। याद दिला दें कि, साल 2003 में वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी।
पीएम मोदी ने कहा कि, 20 साल पहले एक बीज बोया था, जो आज वो बीज वट वृक्ष बन गया है।