यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद भी अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, एक महीने पहले भी वोटिंग हो सकती थी, BJP जानबूझ कर गर्मी में वोटिंग करवा रही। ये वोट आपके जीवन को बदल सकता है। सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, सभी मतदाता ज्यादा से ज्यादा वोट डालें। संविधान को मजबूत करने के लिए वोट करें। ये जो सरकार झूठे वादे करने वाली सरकार है।
अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि, BJP की बहुत बुरी हार होने जा रही है। किसानों को गेहूं का रेट नहीं मिल रहा है।