Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एक ओर सुरक्षा बल नक्सलियों पर नकेल कसने अभियान चला रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नक्सली जवानों पर हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में बस्तर एक बार फिर दहल उठा है। दंतेवाड़ा में एक बड़ा नक्सली हमला हुआ है। जिसमें 10 जवान शहीद हो गए हैं। साथ ही एक नागरिक भी मारा गया है। सभी जवान डीआरजी यानि कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के हैं।
अरनपुर में नक्सलियों ने किया ब्लास्ट (Naxal Attack)
नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में जवानों का वाहन भी आ गया। माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी जवानों को रवाना किया गया था। इसके बाद सभी जवान वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने अरनपुर मार्ग पर पालनार में ब्लास्ट कर दिया। जवान एक प्राइवेट वाहन से निकले थे। आपको जानकारी के लिए बता दें, हमले के बाद जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं।
घटना पर राजनेताओं की प्रतिक्रिया
वहीं घटना परमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताते हुए कहा कि नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत तमाम राजनेताओं ने जवानों की शहादत पर दुख जताया है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी नक्सली हमले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की है। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
हम सब मिलकर नक्सलवाद जड़ से खत्म करेंगे. शहीदों को कोटि-कोटि नमन. pic.twitter.com/ohGKuG8PXb
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 26, 2023
दंतेवाड़ा की नक्सल घटना में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत से मन दुखी है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 26, 2023
दुःख इस बात का भी है कि इससे पहले हमारे भाजपा नेताओं की भी हत्या होती रही और बस्तर संभाग में नक्सलियों की बढ़ती हिंसा सामने आती रही लेकिन @bhupeshbaghel सरकार अब तक गंभीर होकर इस विषय पर ठोस निर्णय नहीं ले… pic.twitter.com/g0dNuQpwzn
छत्तीसगढ़ नक्सली हमले की पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हम हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
Strongly condemn the attack on the Chhattisgarh police in Dantewada. I pay my tributes to the brave personnel we lost in the attack. Their sacrifice will always be remembered. My condolences to the bereaved families.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2023
नक्सलियों का काउंटर अफेंसिव कैंपेन
बस्तर में नक्सलियों ने इस समय काउंटर अफेंसिव कैंपेन चला रखा है। इस दौरान नक्सली अक्सर बड़े हमले करते हैं। इसके चलते फोन पहले से ही अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत जवानों की भी सर्चिंग लगातार जारी है। पिछले सप्ताह बीजापुर कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था। वह साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ सभा कर लौट रहे थे। इसके तीन दिन बाद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर TCOC चलाए जाने की बात कही थी।
हालांकि, विधायक को निशाना बनाने की बात से इनकार किया था। इससे पहले साल 2021 में अप्रैल माह में ही नक्सलियों ने सबसे बड़ा हमला बीजापुर के तर्रेम क्षेत्र के टेकलगुड़ा में किया था। उस समय नक्सलियों ने BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) से हमला किया था। इसमें 22 जवान शहीद हुए थे और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। नक्सली हमले के साथ ही जवानों से हथियार भी लूटकर ले गए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण किया था। हालांकि, बाद में उसे रिहा कर दिया गया था।
दंतेवाड़ा में नक्सल हमले में शहीद जवानों के नाम
1. प्रधान आरक्षक क्रमॉक 74 जोगा सोढी
2. प्रधान आरक्षक क्रमॉक 965 मुन्ना राम कड़ती
3. प्रधान आरक्षक क्रमांक 901 संतोष तामो
4. नव आरक्षक क्रमॉक 542 दुल्गो मण्डावी
5. नव आरक्षक क्रमॉक 289 लखमू मरकाम
6. नव आरक्षक क्रमाक 580 जोगा कवासी
7. नव आरक्षक क्रमाक 888 हरिराम मण्डावी
8. गोपनीय सैनिक राजू राम करटम
9. गोपनीय सैनिक जयराम पोड़ियाम
10. गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी
11. निजी वाहन चालक धनीराम यादव
Written By: Priyanka Gour
Read More: PM Modi ने ‘सौराष्ट्र-तमिल संगमप्रशस्ति’ पुस्तक का किया विमोचन, भारत की संस्कृति को लेकर कही ये बात
Comments (0)