सपा सांसद एसटी हसन का चौंका देने वाला बयान सामने आ रहा है। दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर उन्होंने देश में शरीयत कानून लागू करने की मांग की है। हसन ने कहा कि, रेप की घटनाओं के लिए पॉर्न साइट्स जिम्मेदार हैं। रेप की घटनाओं को रोकना है तो देश में शरीयत कानून लागू करें और दोषियों को इस्लामी कानून में सजा मिले। सपा सांसद ने आगे कहा कि, अगर वो शरीयत की मांग करेंगे, तो इस्लामीफोबिया लोगों को दिक्कत होगी।
सऊदी अरब का दिया उदाहरण
समाजवादी नेता ने कहा कि, खेत में बैठकर जब 4 जवान लड़के मोबाइल पर पॉर्न साइट देखते हैं और उनके सामने से कोई महिला या युवती गुजरती है तो वे उसका रेप कर देते हैं, इसलिए पोर्न साइट्स पर देश में रोक लगनी चाहिए। सऊदी अरब का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि, पूरी दुनिया में सऊदी अरब एक मिसाल है। सऊदी अरब में रेप क्यों नहीं होते, हत्या क्यों नहीं होती? क्योंकि सऊदी अरब में शरीयत कानून लागू है।
रेप से संबंधित कानून की धारा 376 का गलत इस्तेमाल हो रहा है
उन्होंने कहा कि, कानून को लचीला की जगह पर सख्त होन चाहिए। आगे सपा सांसद ने आरोप लगाया है कि, भारत में कानून का गलत इस्तेमाल होता है। इसी के साथ रेप की धारा का गलत इस्तेमाल होने की बात करते हुए एसटी हसन ने कहा कि, रेप से संबंधित कानून की धारा 376 का गलत इस्तेमाल हो रहा है। इसी के साथ समाजवादी पार्टी के नेता ने दावा किया कि, किसी को फंसाने के लिए लोग बहन-बेटियों से रेप के झूठे आरोप लगवा देते हैं।
मेरे सवाल से हो जाएगा हिंदू-मुस्लिम
एसटी हसन ने पार्लियामेंट में रेप करने वालों के लिए शरिया कानून बनाये जाने की मांग करने के सवाल पर कहा कि, मेरे सवाल से हिंदू मुस्लिम हो जाएगा। समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि, यहां लॉजिक पर तो बात होती ही नहीं है। उन्होंने आगे आरोप लगाया है कि, पूरे भारत में इस्लाम और मुस्लिम के खिलाफ सियासत हो रही हैं।
Comments (0)