लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की ओर से पीएम पद का दावेदार कौन हो, इसको लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। JDU के बाद अब RJD ने भी नीतीश कुमार को पीएम पद का दावेदार बताया है। JDU विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि, नीतीश कुमार पीएम पद के लिए सबसे योग्य व्यक्ति हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि, देश का अगला पीएम बिहार से होना चाहिए।
JDU विधायक भाई वीरेंद्र का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने मनोज झा के बयान का समर्थन किया है।