कर्नाटक के IT मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा है कि, अगर पार्टी आलाकमान उनसे कहेगा तो वह राज्य में मुख्यमंत्री पद लेने के लिए तैयार हैं। प्रियांक खड़गे ने भाजपा पर आरोप लगाया कि, "हताश भाजपा नेताओं" के एक वर्ग ने राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 1,000 करोड़ रुपये की मांग की होगी।
प्रियांक खड़गे ने भी अब सीएम बनने की इच्छा जता दी है, लेकिन उन्होंने इसके लिए पार्टी हाईकमान के आदेश का हवाला दिया है।