तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद सियासी घटनाक्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। सनातन धर्म को खत्म करने की बात को लेकर बीजेपी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर जमकर हमला बोल रही है। कई पार्टियों ने खुद को अलग कर लिया। कुछ दिनों पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ एक टिप्पणी की थी। उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की। उदयनिधि के इस बयान से देश में हंगामा खड़ा हो गया। बीजेपी ने इस मामले पर उदयनिधि स्टालिन के जरिए विपक्षी गुट आई.एन.डी.आई.ए. को घेरा।
उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की। उदयनिधि के इस बयान से देश में हंगामा खड़ा हो गया। बीजेपी ने इस मामले पर उदयनिधि स्टालिन के जरिए विपक्षी गुट आई.एन.डी.आई.ए. को घेरा।