देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गए है। दोनों ही दल के नेता एक दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगा रहे हैं। वहीं जल संकट के बीच अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनका अनशन खत्म हो गया।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि, मैंने दो बार अनशन किया। एक बार 10 दिन और एक बार 13 दिन तक अनशन किया था।। मेरे अनशन के बाद देश में बच्चों के बलात्कारियों को फांसी की सजा हो, ऐसा क़ानून भी बना।