मीरजापुर: आगामी लोकसभा चुनाव मात्र दो महीने (Lok Sabha Election) बचे हुए हैं। संभवत: मार्च के पहले सप्ताह में आचार संहिता लगने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक किसी राजनीतिक पार्टी ने विंध्याचल मंडल के तीनों जिलों में चुनाव लड़ाने के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। हालांकि भाजपा गठबंधन दल के प्रत्याशी तीनों जनपदों में लगभग तय माने जा रहे है। चर्चा है कि वर्तमान में इन जनपदों के सांसद ही मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन विपक्षी पार्टी की गठबंधन दल ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि कौन-कौन यहां से चुनाव लड़ सकता है।
आगामी लोकसभा चुनाव मात्र दो महीने बचे हुए हैं। संभवत: मार्च के पहले सप्ताह में आचार संहिता लगने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक किसी राजनीतिक पार्टी ने विंध्याचल मंडल के तीनों जिलों में चुनाव लड़ाने के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।