नई दिल्ली। उत्पाद शुल्क नीति मामले के बाद अब मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली जल बोर्ड मामले में ईडी ने समन जारी किया है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बताया कि, 'प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली जल बोर्ड से संबंधित कुछ जांच में शामिल होने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि, हम दर्ज मामले से अनजान हैं। ईडी ने फर्जी मामले में सीएम को तलब किया गया है।'
जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली जल बोर्ड मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को 17 मार्च के लिए समन जारी किया है। ईडी दिल्ली जल बोर्ड में अवैध टेंडरिंग और अपराध की कथित आय के शोधन की जांच कर रही है।
मंत्री आतिशी ने कहा, "भाजपा को कानूनी कार्यवाही की परवाह नहीं है। वे अदालत के फैसले का इंतजार नहीं करना चाहते हैं। उन्हें कानून, जांच, न्याय और सच्चाई की परवाह नहीं है। वे केवल जेल भेजना चाहते हैं। भाजपा, अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से पहले प्रचार करने से रोकना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को (आबकारी नीति मामले में) एक और समन भेजा है।"
जल बोर्ड मामले पर मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली जल बोर्ड मामला क्या है इसमें क्या घोटाला हुआ है इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है हम स्वयं इस बारे में जानना चाहते हैं। शायद उन्हें इस बात पर विशवास नहीं है कि, वे एक्साइज पालिसी मामले में अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार कर पाएं इसलिए अब नए मामले में समन भेजा है।
मंत्री आतिशी ने कहा, भाजपा को कानूनी कार्यवाही की परवाह नहीं।