अयोध्या: भव्य मंदिर में अपने आराध्य को निहारने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु का हुजूम उमड़ रहा है। प्रतिदिन करीब दो लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन-पूजन कर रहे हैं। रामलला को विश्राम देने के लिए श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने दर्शन अवधि अब बदलाव किया है। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद शनिवार को पहली बार रामलला ने 50 मिनट विश्राम किया है। शनिवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच आरती भोग लगने के बाद मंदिर के गर्भगृह का कपाट बंद कर दिया गया। इस दौरान रामलला ने विश्राम किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि शनिवार का दोपहर 12 बजे की आरती के बाद मंदिर का पट बंद कर दिया गया जाएगा। इस दौरान करीब 50 मिनट तक रामलला को विश्राम कराया गया। मंदिर का कपाट एक बजे के करीब फिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया।
भव्य मंदिर में अपने आराध्य को निहारने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु का हुजूम उमड़ रहा है। प्रतिदिन करीब दो लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
Comments (0)