Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कल सोमवार शाम नागालैंड पहुंच गई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे। राहुल गांधी और उनकी टीम का खुजामा में लोगों ने भव्य स्वागत किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रात्रि विश्राम गांव में ही करेंगे।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कल सोमवार शाम नागालैंड पहुंच गई।