महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाई गई हैं। आपको बता दें कि, राज्य पुलिस ने एहतियाती उपाय के तहत ‘फोर्स वन’ के पूर्व कर्मियों को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में तैनात किया है। एक अधिकारी ने बताया कि, देवेंद्र फडणवीस को फिलहाल ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिली हुई है, जिसका जिम्मा महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई (एसपीयू) संभाल रही है।
अधिकारी ने कहा कि, एहतियाती उपाय के तौर पर और किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए, हमने बीजेपी नेता एवं उपमुख्यमंत्री फडणवीस की सुरक्षा में लगे कर्मियों को बदल दिया है।