हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के रोहतांग दर्रा, कोकसर, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के आसपास हल्की बर्फबारी हुई है। जबकि कुल्लू व शिमला में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पूरी घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है। वहीं वीकेंड पर कुल्लू-मनाली घूमने आए हुए पर्यटकों ने बदले हुए मौसम का आनंद लिया।
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 4.6, भुंतर 1.6, कल्पा 0.2, धर्मशाला 4.5, ऊना 4.4, नाहन 7.9, पालमपुर 2.0, मनाली -0.9, कांगड़ा 5.4, मंडी 5.2
Comments (0)