महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। लगातार नेताओं के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। इसी बीच कुडाल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के सीनियर नेता नारायण राणे का विवादित बयान सामने आया है। नारायण राणे ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज अगर वह (बाला साहेब ठाकरे) होते तो उद्धव ठाकरे को गोली मार देते।
बीजेपी नेता नारायण राणे ने कहा कि, उद्धव ठाकरे का व्यवहार परिवार की गरिमा के अनुसार नहीं है। उद्धव ठाकरे हिंदुत्व से समझौता करके मुख्यमंत्री बने थे।