गया से लोकसभा उम्मीदवार जीतन राम मांझी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो मीडिया के लोगों से बोल रहे हैं कि, यहां मरने की फुर्सत नहीं है और तुम लोग मांझी-मांझी किया जा रहे हो। इस के चलते वह मीडिया से दूरी बनाते हुए नजर आए। आपको बता दें कि, बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी जब अपने चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, उस वक़्त मीडियाकर्मी ने उनसे सवाल पूछने का प्रयास किया, जिसको लेकर वो आगबबूला हो गए।
मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा नीतीश कुमार की पार्टी JDU साथ NDA में है। मांझी बिहार में नीतीश एवं भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।