पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि, देश के विभाजन के लिए सावरकर जिम्मेदार थे। उन्होंने ही सबसे पहले अलग देश की बात कही और जिन्ना सावरकर के मानस तो कहे जाते थे। अब कांग्रेस नेता के इस बयान से सूबे की सियासत गरमा गई है। रावत ने कहा कि, 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ लड़ेगी।
बीजेपी सावरकर को मानती है इष्ट
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा - सावरकर ही पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांगी थी।