अयोध्या: प्रसिद्ध अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को रामलला के समक्ष भरतनाट्यम की विभिन्न प्रस्तुतियों से अपनी श्रद्धा निवेदित की। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में चल रहे रागोत्सव में पहुंची हेमा मालिनी ने अपनी प्रस्तुतियों का शुभारंभ श्रीराम की स्तुति से किया। करीब 40 मिनट की प्रस्तुति में भाव भंगिमाओं से उन्होंने भरतनाट्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
प्रसिद्ध अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को रामलला के समक्ष भरतनाट्यम की विभिन्न प्रस्तुतियों से अपनी श्रद्धा निवेदित की।