आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि, राज्य की 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतें पीएम मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। पवन कल्याण ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि, राज्य सरकार ने 16वें वित्त आयोग के सामने बुधवार को शासन को मजबूत करने और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सिफारिशें की हैं।
आंध्र प्रदेश की ग्राम पंचायतें अहम भूमिका निभाएंगी
उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि, हमारी 13,371 ग्राम पंचायतें पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। आंध्र प्रदेश अपने गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि, ग्राम पंचायतें ‘स्वर्ण आंध्र प्रदेश’ के निर्माण की दिशा में भी कार्य कर रही हैं। पवन ने आगे कहा कि, हम अपने गांवों को विकास के इंजन के रूप में बदल रहे हैं।
नौ बिंदुओं वाला एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया
इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए आर्थिक सुधार, पारदर्शिता और आत्मनिर्भर ग्राम मॉडल को अपनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। आपको बता दें कि, बुधवार को सचिवालय में नौ बिंदुओं वाला एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें आंध्र प्रदेश की 13,371 ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास, वित्तीय आवश्यकताओं और एकीकृत शासन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया गया है।
Comments (0)