पीएम मोदी ने आज यानी के शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘एनएक्सटी’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ से हैरान हूं कि वे इतने सालों से चुप हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे अपने इस संबोधन में कहा कि, जो लोग PIL के ‘ठेकेदार’ हैं, जो हर बार कोर्ट जाते हैं, वे उस समय स्वतंत्रता के बारे में चिंतित क्यों नहीं थे।
हमारी सरकार ने उस कानून को खत्म कर दिया
पीएम मोदी ने कहा कि, अंग्रेजों ने 150 साल पहले एक कानून लाया था- ड्रामेटिक परफॉरमेंस एक्ट, यह कानून आजादी के 75 साल बाद भी मौजूद था। इसका मतलब है कि, अगर शादी में 10 से ज्यादा लोग नाच रहे हैं, तो पुलिस दूल्हे के साथ उन्हें भी गिरफ्तार कर सकती है। पीएम ने कहा कि, हमारी सरकार ने उस कानून को खत्म कर दिया। मुझे उस समय की सरकार और नेताओं से कुछ नहीं कहना है।
दुनियाभर के लोग भारत आना चाहते हैं
उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि, दुनियाभर के लोग भारत आना चाहते हैं और भारत को जानना चाहते हैं। आज भारत दुनिया का वो देश है, जहां हर दिन सकारात्मक खबरें बन रही हैं। जहां हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, 26 फरवरी को प्रयागराज में एकता का महाकुंभ संपन्न हुआ। दुनिया इस बात से हैरान है कि कैसे करोड़ों लोग एक नदी तट पर बसे एक अस्थायी जगह पर पवित्र स्नान करने के लिए आते हैं।
Comments (0)