अयोध्या राम मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से भक्तगढ़ बड़ी संख्या में आते हैं। वहीं मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर राम मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रामलला के दर्शन के समय में बदलाव करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा मौनी अमावस्या से लेकर बसंत पंचमी तक वीआईपी दर्शन पर रोक रहेगी।
फास्ट टैग लाइन भी तैयार की जाएगी
राम मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए दर्शन लेन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। फास्ट टैग लाइन भी तैयार की जाएगी। इसके अलावा शहर में जगह-जगह साइन बोर्ड लगाकर सामानों को मंदिर परिसर से दूर रखकर आने की अपील भी की जाएगी।
29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या है
आपको बता दें कि, 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या है। इस दौरान प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में काफी भीड़ जुटेगी। इसी कड़ी में 2 फरवरी को बसंत पचंमी मनाई जानी है। ऐसे में अनुमान है कि महाकुंभ आने वाले काफी भक्त भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या भी आएंगे। राम नगरी में पहले से ही काफी भीड़ चल रही है, इसे लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।
राम मंदिर के अंदर सीमित क्षमता है
मंडलायुक्त ने कहा कि, राम मंदिर के अंदर सीमित क्षमता है, ऐसे में लोगों को एक साथ दर्शन मिल पाना संभव नहीं है। परिसर में कैपिसिटी बढ़ाने के लिए कुछ एडिशनल लेन बनाए जाने हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया है कि, आम दर्शन सुबह 6.30 से रात 9.30 तक होते हैं, इस समय को बढ़ाया जाएगा। आम दिनों में करीब 3 से 4 लाख लोग रोजाना रामलला के दर्शन करते हैं।
Comments (0)