दिल्ली के रामलीला मैदान में आज यानी की गुरुवार को रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सीएम पद की शपथ ले ली है। इसी के साथ वो दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। इससे पहले बीजेपी की ही सुषमा स्वराज कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की अतिशी थी।
कौन हैं रेखा गुप्ता?
रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर एक प्रेरणा देने वाली कहानी है, जो समर्पण, मेहनत और प्रतिबद्धता से भरी हुई है। 1993 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाली रेखा गुप्ता ने अपनी संघर्षशील यात्रा में कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर तय किए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनने के बाद, 1996-1997 में उनकी पहचान एक मजबूत और प्रभावी छात्र नेता के रूप में बन गई।
इसके बाद, 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से निगम पार्षद के रूप में जीत दर्ज की, जिससे उनके प्रशासनिक कौशल और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूती मिली। 2022 में, रेखा गुप्ता को दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर पद के लिए बीजेपी की उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया, जो उनके राजनीतिक करियर का एक और अहम पड़ाव था। उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दृष्टिकोण ने उन्हें पार्टी में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।
रेखा गुप्ता 29,595 मतों से जीती
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शालीमार बाग से विधायक के रूप में रेखा गुप्ता की जीत एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुई। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार को 29,595 मतों के बड़े अंतर से हराया, जिससे उनके प्रभावशाली नेतृत्व की मिसाल कायम हुई।
Comments (0)