विशेष सत्र के चौथे दिन यानी की आज राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा जारी है। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि, ये बिल महिलाओं के समानता के लिए है। मुझे उम्मीद है कि, ये बिल बिना किसी बाधा के राज्यसभा में पारित होगा। नड्डा ने कहा कि, नामों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन नारी शक्ति वंदन अधिनियम हमारी सरकार, हमारे पीएम और समाज में महिलाओं के प्रति हमारे नजरिए की पहचान है और यह इसे एक दिशा देता है।
जेपी नड्डा ने कहा कि, ये बिल महिलाओं के समानता के लिए है। मुझे उम्मीद है कि, ये बिल बिना किसी बाधा के राज्यसभा में पारित होगा।