यूपी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी राज्य की सभी नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देर रात पूरी तस्वीर साफ कर दी। वहीं दूसरी तरफ गठबंधन का हिस्सा रही कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ेगी। जिस पर कांग्रेस के पूर्व नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, बात सीट की नहीं जीत की है इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे