प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर करारा अटैक किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करती है। उनकी सोच बांटो और राज करो की रही है। जब कांग्रेस खतरे में आती है तो वो संविधान खतरे में होने का शोर करती है और जनता को गुमराह करती है। चंडीगढ़ में गुरुवार को हुई एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टी पर जमकर वार किया। परिवारवाद के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को घेरा।
हरियाणा में बीजेपी की जीत से पार्टी नए उत्साह में है। अब निगाहें महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव पर है। इसी बीच बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम की बैठक हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस को जमकर सुनाया।