आम आदमी पार्टी के लिए बीते कुछ दिनों से मुसीबतें बढ़ती चली जा रही हैं। बता दें कि, हाल ही में दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि, केजरीवाल ED के ऑफिस नहीं जाएंगे। आप की तरफ कहा गया कि, केजरीवाल मध्य प्रदेश के सिंगरौली में पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ रोड शो करेंगे।
सीएम केजरीवाल ने कहा है कि, ED का नोटिस गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित है। इस नोटिस को BJP के कहने पर भेजा गया है।