Mamata Banerjee - विपक्षी को एक साथ लोने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) से मुलाकात की। वहीं सीएम नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कैबिनेट सहयोगी संजय झा भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता को सशक्त और बीजेपी को हराने को लेकर बातचीत हुई।
लोकसभा चुनाव 2024 में BJP के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में तय किया गया कि, सभी दल मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे। इसके साथ ही विपक्ष की अगली बैठक बिहार में होगी, जिसमें सभी दलों के नेता साथ बैठकर आगे की रणनीति निर्धारित करेंगे।
ममता बनर्जी से बहुत अच्छे माहौल में बात हुई है - नीतीश
वही इस मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया। इसमें सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले मीडिया को संबोधित किया। सीएम नीतीश ने कहा कि, ममता बनर्जी से बहुत अच्छे माहौल में बात हुई है। हम दोनों के बीच जो भी बातचीत हुई वो बेहद सकारात्मक रही। हम सब लोग साथ आने के लिए तैयार हैं और बीजेपी को सत्ता से बाहर करेंगे।
सीएम नीतीश ने ममता बनर्जी के विकास कार्यों की तारीफ की
इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, वे लोग कुछ करते नहीं हैं, केवल प्रचार करते हैं। हम सब लोग मिल जाएंगे, तो उनको सत्ता से हटा देंगे। उन लोगों को देश के विकास से कुछ वास्ता नहीं है। वहीं इसके साथ ही सीएम नीतीश ने बंगाल में ममता बनर्जी के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की।
हमारा मिशन स्पष्ट है कि, BJP को सत्ता से हटाना है - ममता बनर्जी
वहीं, सीएम नीतीश कुमार के बाद प्रेस वार्ता में सीएम ममता बनर्जी आई और पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, हमारा मिशन स्पष्ट है कि, भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाना है। इसके लिए सभी दल मिलकर 2024 में BJP के खिलाफ लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें - NATIONAL PANCHAYAT : छग की दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार, सीएम भूपेश ने दी शुभकामनाएं
Comments (0)