उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में देशभर के किसान महापंचायत की। वहीं महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने किसानों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार को घेरा। आपको बता दें कि, इस दौरान राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत के माध्यम से सरकार को कड़ी चेतावनी दी है।
राकेश टिकैत ने सरकार से कहा कि, अपने वादे पूरे करें। किसानों को फ्री बिजली देने का वादा सरकार ने पूरा नहीं किया।