भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज सोमवार को यह जानकारी दी। आपको बता दें कि, उच्च सदन में जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे।
जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। वह स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे हैं।