महाराष्ट्र के चुनावी दंगल में चर्चित अधिकारी समीर वानखेड़े भी उतरने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वानखेड़े मुंबई की धारावी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसको लेकर उनकी एकनाथ शिंदे की शिवसेना से बात भी फाइनल हो गई है। सूत्रों के मुताबिक हाई प्रोफाइल IRS अधिकारी समीर वानखेड़े जल्द ही एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम सकते हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और अजित पवार की एनसीपी के साथ मिलकर लड़ रही है।
महाराष्ट्र के चुनावी दंगल में चर्चित अधिकारी समीर वानखेड़े भी उतरने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वानखेड़े मुंबई की धारावी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।