अयोध्या में फिलहाल शीतलहर चल रही है और घने कोहरे के कारण दिन की शुरुआत काफी देर से हो रही है। यहीं हाल उत्तर प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों का है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली-एनसीआर में भी शीतलहर लगातार जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। IMD ने आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।
पंजाब, हरियाणा में भी ठंड का टॉर्चर
आईएमडी ने शनिवार को भी मौसम का पूर्वानुमान लगाया था कि दिल्ली में 13 जनवरी को भीषण शीतलहर चलने की संभावना है, जो रविवार 14 जनवरी को कम हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ठंड का टॉर्चर जारी है। यहां 14 जनवरी तक भीषण शीतलहर की स्थिति जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने रविवार तक उत्तर भारत में गंभीर शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इन राज्यों में चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2 से 3 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलावा राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश में भी शीतलहर जारी रह सकती है। गहरे कोहरे के चलते उत्तर भारत में यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। दिल्ली की ओर आने वाली 200 ट्रेनें प्रभावित हुई है। कोहरे ने हवाई यातायात को प्रभावित किया है।Read More: प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को भेजा चौथा समन, 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
Comments (0)