नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और मंचों पर भारत, देश के लोकतांत्रिक संस्थानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि खराब करने से राहुल गांधी को सत्ता हासिल नहीं होगी। अगर उन्हें दोबारा सत्ता में आना है, तो विदेश यात्राएं छोड़कर देश के गांवों में जाना शुरू करना चाहिए।
राहुल गांधी को अमित शाह की सलाह
अमित शाह ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करने से उन्हें राजनीतिक फायदा नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी सत्ता में वापसी करना चाहते हैं, तो उन्हें विदेश यात्राएं बंद करके भारत के गांवों में जाना चाहिए।
शाह ने कहा, "मैं राहुल गांधी जी को एक सलाह देना चाहता हूं। इस तरह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करके आपको सत्ता नहीं मिलेगी। अगर आपको सत्ता चाहिए, तो विदेश यात्राएं बंद कीजिए और भारत के गांवों में जाना शुरू कीजिए। तब शायद किसी दिन आपका मौका आ सकता है।"
पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ कर राहुल पर साधा निशाना
अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि राहुल गांधी का मौजूदा प्रयास प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने का है। उन्होंने दावा किया कि पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना कर रही है।शाह के मुताबिक, दुनिया भारत की विकास यात्रा और देश में हो रहे बदलावों को देख रही है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को लेकर नकारात्मक बातें करना उचित नहीं है।
अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधने के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शायद उनकी सलाह नहीं मानेंगे, इसलिए वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपनी बात कहना चाहते हैं।शाह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता इसी दिशा में राहुल गांधी का अनुसरण करते रहेंगे, तो अगले 30 साल तक उनकी सत्ता में आने की बारी नहीं आएगी।