सूडान सेना और अर्धसैनिक बल के बीच चल रहे (INDIA RESCUE)संघर्ष की वजह से सुलग रहा है। यहां करीब 3000 भारतीय फंसे हुए हैं। भारत सरकार ने उन्हें वहां से सुरक्षित (INDIA RESCUE)निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इसके तहत बुधवार रात को 360 भारतीयों को लेकर पहली उड़ान दिल्ली पहुंच गई। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लोगों ने भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद, पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।
ऑपरेशन कावेरी के लिए पीएम मोदी का किया शुक्रिया
सूडान से वाया सऊदी अरब होते हुए भारत आ रहे यात्रियों की डिटेल्स राज्यवार दी गई है। इसमें असम के 3, बिहार के 98, छत्तीसगढ़ का 1, दिल्ली के 3, हरियाणा के 24, हिमाचल प्रदेश के 22, झारखंड के 6, मध्यप्रदेश के 4, ओडिशा के 15, पंजाब के 22, राजस्थान के 36, उत्तर प्रदेश के 116, उत्तराखंड के 10 और पश्चिम बंगाल के 2 यात्री शामिल हैं। सूडान से लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा, भारत सरकार ने हमारा बहुत समर्थन किया। यह बड़ी बात है कि हम यहां सुरक्षित पहुंच गए क्योंकि यह बहुत खतरनाक था। मैं पीएम मोदी और भारतीय सरकार को धन्यवाद देती हूं
लगभग 3,000 भारतीय
सूडान में लगभग 3,000 भारतीय हैं। सूडान की राजधानी खार्तूम में कई स्थानों से भीषण लड़ाई की खबरों से सूडान में सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है। यहां सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच पिछले 10 दिनों से जारी भीषण लड़ाई में 400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
गौरतलब है पीएम मोदी 21 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय बैठक में सूडान से भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की योजनाओं की तैयारी के लिए निर्देश दिए थे। विदेश मंत्री जयशंकर ने सूडान की स्थिति पर हाल ही में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा भी की थी।
Comments (0)