MANN KI BAT - संस्कृति मंत्रालय मन की बात की 100वीं कड़ी के मौके पर पूरे देशभर में कई कार्यक्रमों की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार, इन कार्यक्रमों में मन की बात के विषयों की कहानियों वाली कॉमिक पुस्तकों का विमोचन और संरक्षित स्मारकों पर प्रोजेक्शन मैपिंग भी शामिल हैं। इसको ( MANN KI BAT ) लेकर केंद्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने बताया कि, 12 प्रमुख कलाकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी भी यहां राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में लगाई जाएगी।
MANN KI BAT 3 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था
आपको बता दें कि, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था और हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क पर प्रसारित किया जाता है। वहीं संस्कृति सचिव गोविंद ने बताया कि, मन की बात कार्यक्रम पीएम मोदी के शासन के लिए समावेशी और जन-केंद्रित दृष्टिकोण रखने के दृढ़ विश्वास और इच्छा' को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में आम लोगों की ऐसी प्रेरक कहानियां शामिल की जाती हैं जो कि, राष्ट्र-निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं।
मन की बात सीधे संवाद के लिए क्रांतिकारी विचार है
मोहन ने कहा कि, रविवार को प्रसारित होने वाली ऐतिहासिक कड़ी से पहले यहां दो बड़े कार्यक्रम हुए। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात' कार्यक्रम लोगों के साथ “सीधे संवाद के लिए क्रांतिकारी विचार” है और इस संबंध में संस्कृति मंत्रालय ने तीन पहल की है।
3 अलग-अलग स्थानों पर प्रोजेक्शन मैपिंग शो किए जाएंगे
केंद्रीय संस्कृति सचिव मोहन ने यह भी बताया हैं कि, पहली पहल के तहत हमने मन की बात से कुछ खास विषयों का चयन किया है, जिसके आधार पर 30 अप्रैल की शाम को देशभर में 13 अलग-अलग स्थानों पर प्रोजेक्शन मैपिंग और साउंड एंड लाइट शो किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - Wrestlers Protest: ‘लाचारी के बदले मौत’, यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे बृजभूषण सिंह ने कविता के जरिए पहलवानों को दिया जवाब
Comments (0)