नई दिल्ली। INS Kolkata ने 40 घंटों में सख्त कार्रवाई करते हुए 35 समुद्री डाकुओं को पकड़ा और जहाज पर सवार 17 चालक दल को सुरक्षित बचाया। हिंद महासागर क्षेत्र में एक तरफ समुद्री डाकुओं ने अपनी गतिविधि बढ़ाई है वहीं दूसरी ओर भारतीय नौसेना द्वारा एंटी पाइरेसी ऑपरेशन कर ऐसी सभी गतिविधियों पर लगाम लगाने का काम भी जारी है। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस ऑपरेशन की डिटेल शेयर करते हुए भारतीय नौसेना की बहादुरी को सराहा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, इंडियन नेवी द्वारा हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी है। मैं भारतीय नौसेना और मार्को सहित जहाजों और विमानों पर सवार बहादुर दल को उनके दृढ़ और निर्णायक कार्यों के लिए बधाई देता हूं।
भारतीय नौसेना द्वारा बताया गया कि, INS Kolkata ने पिछले 40 घंटों में सख्त कार्रवाई के माध्यम से सभी 35 समुद्री लुटेरों को घेर लिया और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया। 16मार्च की शाम को बिना किसी चोट के समुद्री डाकू जहाज से 17 चालक दल के सदस्यों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।
भारतीय नौसेना द्वारा बताया गया कि, INS Kolkata ने पिछले 40 घंटों में सख्त कार्रवाई के माध्यम से 35 समुद्री लुटेरों को घेरा।
Comments (0)