पूरे देश में 12 जनवरी युवा दिवस मनाया जाता है। देश में युवा दिवस को मनाने की शुरूआत वर्ष 1985 में हुई। आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। स्वामी विवेकानंद नाम किसने दिया है, क्या आप जानते हैं। राजस्थान के एक राजा ने विवेकानंद को पगड़ी व अंगरखा पहनना भी सिखाया है। जानें उस राजा और राजस्थान का स्वामी विवेकानंद से कनेक्शन? स्वामी विवेकानंद एवं तत्कालीन खेतड़ी रियासत के महाराजा अजीत सिंह की प्रगाढ़ मित्रता थी। स्वामी विवेकानंद अपने जीवन काल में तीन बार खेतड़ी आए। शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में भारत का परचम फहराकर लौटने पर स्वामी विवेकानंद 12 दिसंबर 1897 को खेतड़ी पधारे, उस समय खेतड़ी सीमा पर राजा अजीत सिंह राजबग्घी में बैठकर उनकी अगवानी के लिए पहुंचे। जुलूस के रूप में उन्हें लाया गया और भोपालगढ़ एवं खेतड़ी में घरों में दीपक जलाकर रोशनी की गई।
स्वामी विवेकानंद ने अपने एक भाषण में कहा भी था कि भारत की उन्नति के लिए आज मैंने जो कुछ किया है, यदि राजा अजीतसिंह मुझसे नहीं मिले होते तो शायद यह नहीं कर पाता। इसका उल्लेख पंडि़त झाबरमल शर्मा की पुस्तक ‘राजस्थान में स्वामी विवेकानंद’ में किया गया है।
नाम व पोशाक खेतड़ी की देन
Comments (0)