पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद से ही कोलकाता में उबाल मचा हुआ है। क्या आम लोग, क्या छात्र और क्या डॉक्टर्स सभी इंसाफ की मांग के लिए सड़कों पर हैं। वहीं 27 अगस्त को छात्रों के नबन्ना मार्च के लिए निकले छात्रों को ममता बनर्जी की पुलिस ने रोक दिया।
महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के बाद से ही छात्रों में आक्रोश है। छात्र मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।