बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी सीएम पर हमलावर है।वहीं अब अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने नीतीश कुमार के बयान पर कहा कि, उन्हें (नीतीश कुमार) बिहार की जनता को उत्तर देना चाहिए। आपके दिमाग में कितनी गंदगी है, उसे अपने घर तक सीमित रखें। राणा ने आगे निशाना साधते हुए कहा कि, आपके ( नीतीश कुमार) विचार साफ तरीके से दिखाई दिए, जिस तरह से आपने महिलाओं और बेटियों के बारे में कहा है।
नवनीत राणा ने बिहार के सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि, आपको बिहार की महिलाओं के साथ-साथ पूरे देश की महिलाओं और बेटियों को न्याय दिलाने की बात करनी चाहिए।