प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जवानों में हौसला बढ़ाया और प्रेरित भी किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "ये अद्भुद मिलाप है। संयोग और आनंद से भऱ देने वाला ये पल मेरे, आपके और देशवासियों के लिए नया प्रकाश पहुंचाएगा, ऐसा मेरा विश्वास है. भारत के पहले गांव से जब दिवाली मना रहा हूं। देशवासियों को मेरी बधाई, दीपावली की शुभकामनाएं।
पीएम मोदी ने आगे कहा, "मेरे परिवारजनों मैं अभी काफी ऊंचाई लेप्चा पर से आया हूं। कहा जाता है कि पर्व वही होता है जहां परिवार होता है। परिवार की याद हर किसी को आती है, लेकिन आपके चेहरों पर इस कोने में भी उदासी नजर नहीं आ रही है। आपके उत्साह में कमी का नामों निशान तक नहीं है।