बिहार में शिक्षक नियुक्ति में अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के चयन को लेकर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा। पूर्व मुख्यमंत्री मांझी सिर्फ इतने ही नहीं रुके और उन्होंने इशारों ही इशारों में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा।
जीतनराम मांझी ने कि, दुनिया को ज्ञान का प्रकाश देने वाले ‘गया’ जिले फतेहपुर में सरकार को बिहारी अभ्यर्थी ही नहीं मिले इसलिए यहां के बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक 'इम्पोर्ट ' करके लाए गए हैं।