आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी विसात बिछा दी है। इसके साथ ही जनता को अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने चुनावी वादों का पिटारा खोल दिया है। इसी क्रम में आज यानी की शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी जनता को 5 गारंटियां देने की घोषणा की हैं।
कांग्रेस की यह 5 गारंटियां सुरक्षित भविष्य देंगी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने कहा कि, कांग्रेस की यह 5 गारंटियां सुरक्षित भविष्य देंगी। स्वास्थ्य का अधिकार में मुफ्त जांच,दवा और इलाज होगा। स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाकर देंगे लाभ।’श्रम सम्मान योजना’ में मनरेगा मज़दूर भी शामिल.राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन 400 प्रति दिन मिलेगा। शहरी रोज़गार गारंटी कानून में शहरवासियों को लाभ।
मज़बूत मज़दूर देश की ताकत बनेगा
शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाइमेट चेंज पर फोकस है। रोज़गार के नए अवसरों का सृजन। सामाजिक सुरक्षा योजना में श्रमिकों के लिए लाभ है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए लाभ मिलेगा। जीवन और दुर्घटना बीमा सहित सामाजिक सुरक्षा की भी बात की है। सुरक्षित रोज़गार योजना में काम मिलेगा। मोदी सरकार के श्रमिक-विरोधी कानून की समीक्षा। महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट पर काम बंद। निजी क्षेत्र के कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा। मज़बूत मज़दूर देश की ताकत बनेगा।
Comments (0)