अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने पीडीएम प्रत्याशी दौलत सिंह पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने PDM प्रत्याशी दौलत सिंह पटेल को लोकसभा से जीत दिलाकर पिछड़ा, दलित और मुस्लिम को न्याय दिलाने की हुंकार भरी। इसके साथ ही पटेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
पल्लवी पटेल का बयान...
पल्लवी पटेल ने कहा कि, PDM केवल वोट बैंक नहीं है। देश के माटी से लेकर नौकरी तक में अपने हक, हिस्सा और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रही है। वहीं आगे बहन अनुप्रिया पटेल के गढ़ में चुनाव लड़ने के सवाल पर पल्लवी पटेल ने कहा कि, वह उनके पिता की कर्मभूमि रहे पूर्वांचल के जिलों में अपने गर्व को आगे बढ़ाना चाहती हैं। इसमें सभी उनके साथ हैं।
बीजेपी की औकात नहीं है जो मुझे खरीद सके
अपना दल कमेरावादी की नेता ने आगे कहा कि, बीजेपी में इतनी ताकत नहीं है कि, उनको खरीद सके। चुनाव जीतने के बाद वह इंडिया गठबंधन के साथ सरकार बनाएंगी। इसके साथ ही
पल्लवी पटेल ने कहा कि, सपा ने पिछड़ों के नाम पर केवल ठगने का काम किया। भैया के नाम पर पिछड़े लोगों को अब दरी बिछाने का काम बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि, पिछड़ों का त्रिस्तरीय आरक्षण को खत्म करने वाले सोच रखने वालों को अखिलेश यादव ने एमएलसी बनाया है। सत्ताधारी पार्टी पर हमला बोलते हुए पल्लवी ने कहा कि, पिछले एक दशक से विकास के नाम भाजपा लूटने का काम कर रही है।
बीजेपी को देश की जनता हराएगी
पल्लवी पटेल ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को कोई हरा सकता है तो वह देश की आम मतदाता है। उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि, सपा के 2017 में 47 विधायक जीते। साल 2022 में ओम प्रकाश उनके साथ आए, राजमाता कृष्णा पटेल साथ आए तब आप 47 से 111 हुए और 34 प्रतिशत वोट आपको मिले। इसके बाद आपको लगने लगा कि 34 प्रतिशत वोट आपके हैं और अब आपको किसी की जरूरत नहीं है।
Comments (0)