Abhishek Banerjee - TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सीएम ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ( Abhishek Banerjee ) ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि, 2026 के विधानसभा चुनाव में TMC 240 सीटें जीतेंगी और एक बार फिर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनेगी। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि, ममता बनर्जी साल 2026 में भी सीएम बनेंगी। वहीं आगे अभिषेक ने दावा किया कि, तृणमूल 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में से सिर्फ 240 सीटें जीत पाएगी।
आपने ममता की सरकार बनाने में सहयोग किया है
TMC के राष्ट्रीय महासचिव ने आगे कहा कि, उत्तर दिनाजपुर के लोगों को धन्यवाद कि, आप भारतीय जनता पार्टी के झांसे में नहीं आए। आपने ममता की सरकार बनाने में सहयोग किया है। क्या भाजपा सांसद ने 4 सालों में उत्तर दिनाजपुर जिले के लिए कुछ भी काम किया? वह एक मंत्री हैं, लेकिन, कुछ नहीं किया।
भारतीय जनता पार्टी ने गलत प्रचार किया
अपने संबोधन में अभिषेक बनर्जी साल 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर असंतोष प्रकट करते हुए कहा कि, साल 2019 में उन्होंने धर्म को ध्यान में रखकर मतदान किया था। भारतीय जनता पार्टी ने गलत प्रचार किया और अलग प्रदेश की बात की। लोगों को लगा कि, अलग राज्य होगा तो काफी अवसर मिलेंगे। अमित शाह, नरेंद्र मोदी इस जिले में आते हैं और कहते हैं कि एक अलग राज्य बनेगा।
चुनाव के बाद बीजेपी नेता नहीं मिल रहे हैं
वहीं आगे बोलते हुए सीएम ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि, बीजेपी झूठ बोलती है। वो कहती है कि, उत्तर बंगाल अलग प्रदेश होगा। वे लोगों को बांटना चाहते हैं। चुनाव के बाद बीजेपी नेता नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद हैं। उन्हें दिखाना चाहिए कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ काम नहीं किया है।
ये भी पढ़ें - Sudan Clashes: खत्म हुआ संघर्ष विराम, एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे दोनों पक्ष, शांति वार्ता के लिए नहीं हो रहे तैयार
Comments (0)