कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आरंभ करने जा रहे हैं। राहुल गांधी की यह यात्रा कुल 67 दिन तक चलेगी। इस दौरान वे मणिपुर से मुंबई तक का सफर तय करेंगे। राहुल 15 राज्यों से होकर गुजरेंगे, जहां कि 100 लोकसभा सीटों पर पार्टी की नजर रहेगी।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए राहुल गांधी की इस यात्रा को अहम माना जा रहा है। हालांकि पार्टी का दावा है कि यह वैचारिक यात्रा है, न कि चुनावी।
110 जिलों से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की यात्रा
कुल 6,700 किलोमीटर से अधिक का सफर होगा तय
राहुल गांधी 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले हैं। यात्रा पूर्वोत्तर राज्यों से शुरू होगी, उत्तर और मध्य से होते हुए 20 मार्च को महाराष्ट्र में समाप्त होगी।Read More: राहुल की न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को झटका, मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा
Comments (0)