सीएम योगी आदित्यनाथ का "बंटेंगे तो कटेंगे" वाला बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बयान को लेकर विपक्ष ने उन पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीएम योगी के इस बयान की निंदा करते हुए इसे "आतंकी भाषा" बताया। कांग्रेस नेता खड़गे ने कहा कि, किसी साधु या संत से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती। वहीं कांग्रेस नेता खड़गे के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि, वे एक योगी हैं, और उनके लिए देश सबसे पहले आता है। बीजेपी नेता योगी ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस का नेतृत्व हमेशा तुष्टिकरण की नीति को प्राथमिकता देता है।
यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान यह भी कहा है कि, खड़गे के गांव का इतिहास निजाम के अधीन था और उस समय कांग्रेस का नेतृत्व मुस्लिम लीग के साथ खामोश था, जबकि मुस्लिम लीग हिंदुओं पर अत्याचार कर रही थी।