केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी खुद पशुपति पारस ने दी। इस्तीफा देने के बाद पशुपति पारस ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, मेरे साथ नाइंसाफी हुई है। पारस ने पीएम मोदी को इस्तीफा देकर कहा कि, मैं आपका शुक्रगुजार हूं।
पशुपति कुमार पारस ने कहा कि, मैंने बहुत ईमानदारी से NDA की सेवा की। पीएम मोदी देश के बड़े नेता हैं, लेकिन हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई है।