दिल्ली जल मंत्री आतिशी से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मिले। देश की राजधानी दिल्ली के पानी के लिये चल रहे अनशन के दौरान तबियत बिगड़ने पर कल आप नेता आतिशी को इमरजेंसी आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया। इस बीच सांसद संजय सिंह और विधायक दिलीप पांडे भी मौजूद रहे।
सपा प्रमुख ने कहा है कि, आतिशी लोगों के लिए लड़ रही हैं। दिल्ली के लोगों के लिए लड़ रहीं आतिशी, केंद्र सरकार मुख्यमंत्रियों की परेशानी बढ़ा रही, दिल्ली सरकार के साथ बहुत भेदभाव हुआ।