पीएम मोदी (PM Modi) आज (25 अप्रैल) केरल के दौरे पर गए हुए हैं। यहां पर उन्होंने कई प्रोजक्ट्स का उद्घाटन किया। यहां पर उन्होंने एक जनसमूह को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "केरल के पास देश और दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है। राज्यों का विकास, देश के विकास का सूत्र है। केरल का विकास होगा तो देश का विकास और तेज होगा। हम इस सेवा भावना के साथ काम कर रहे हैं। आज केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है। वंदे भारत ट्रेन मेड इन इंडिया ट्रेन है।"
हमारी सरकार Cooperative Federalism पर बल देती है।
— BJP (@BJP4India) April 25, 2023
राज्यों के विकास को देश के विकास का सूत्र मानती है। केरल का विकास होगा तो देश का विकास और तेज होगा... हम इस सेवा भावना के साथ काम कर रहे हैं।
- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/Q6V2AZEkWK
PM Modi ने जनसमूह को किया संबोधित
पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "बीते 9 सालो में भारत का विकास हुआ है। केंद्र में एक निर्णायक सरकार है जो भारत के हित में फैसले लेती है।" पीएम मोदी ने कहा, "भारत की बढ़ती हुई शक्ति और इसकी ताकत का लाभ विदेश में रहने वाले प्रवासियों को भी मिल रहा है। बीते 9 सालों से भारत में कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व स्केल पर काम किया जा रहा है।"
भारत की बढ़ती हुई शक्ति... इसकी ताकत का लाभ विदेश में रहने वाले प्रवासियों को भी मिल रहा है।
— BJP (@BJP4India) April 25, 2023
बीते 9 वर्षों से भारत में कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व स्पीड से... अभूतपूर्व स्केल पर काम किया जा रहा है।
आज हम देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक सेक्टर का पूरी… pic.twitter.com/WtSyJ5hLEN
'मेड इन इंडिया' समाधान देने का है प्रयास
पीएम (PM Modi) ने कहा, "आज हम देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक सेक्टर का पूरी तरह से कायाकल्प कर रहे हैं। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की तरफ बढ़ रहे हैं। देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक बनाने की दिशा में हमने एक और प्रयास किया है। हमारा प्रयास स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल 'मेड इन इंडिया' समाधान देने का है। सेमी-हाई स्पीड ट्रेन हो, रो-रो फेरी हो, रोप-वे हो जहां जैसी जरूरत, वहां वैसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है।"
देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक बनाने की दिशा में हमने एक और प्रयास किया है। हमारा प्रयास स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल 'मेड इन इंडिया' समाधान देने का है। सेमी-हाई स्पीड ट्रेन हो, रो-रो फेरी हो, रोप-वे हो... जहां जैसी जरूरत, वहां वैसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है।
— BJP (@BJP4India) April 25, 2023
- पीएम… pic.twitter.com/qvC3nEI2fr
कोच्चि शिपयार्ड को दी बधाई
पीएम ने कहा, "कोच्चि वाटर मेट्रो का प्रोजेक्ट भी 'मेड इन इंडिया' है, यूनिक है। इसके लिए मैं कोच्चि शिपयार्ड को भी बधाई देता हूं। वाटर मेट्रो से कोच्चि के इर्द-गिर्द अनेक द्वीपों पर रहने वाले लोगों को सस्ता और आधुनिक ट्रांसपोर्ट मिलेगा। इस से कोच्चि की ट्रैफिक समस्या भी कम होगी और बैक वाटर पर्यटन को भी नया आकर्षण मिलेगा। केरल में हो रहा यह प्रयोग देश के अन्य राज्यों के लिए भी मॉडल बनेगा।"
कोच्चि वाटर मेट्रो का प्रोजेक्ट भी 'मेड इन इंडिया' है... यूनिक है। इसके लिए मैं कोच्चि शिपयार्ड को भी बधाई देता हूं। वाटर मेट्रो से कोच्चि के इर्द-गिर्द अनेक द्वीपों पर रहने वाले लोगों को सस्ता और आधुनिक ट्रांसपोर्ट मिलेगा। इस से कोच्चि की ट्रैफिक समस्या भी कम होगी और बैक वाटर… pic.twitter.com/jXFRnkE51Q
— BJP (@BJP4India) April 25, 2023
Read More: सीयूईटी पीजी की प्रवेश परीक्षा 5 जून से, देखिए पूरा शेड्यूल
Comments (0)