कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के द्वारा CAA कानून को संप्रदायिक कहने पर तगड़ा जवाब दिया। कल्किधाम के पीठाधीश्वर ने पलटवार करते हुए कहा कि, ममता बनर्जी खुद सांप्रदायिक बन गई हैं। अगर वह सच्ची सेकुलर है, तो उन्हें यह बताना चाहिए CAA कानून में बुराई क्या है?
सारा विपक्ष राहुल की तरह बात करने लगा है
आचार्य प्रमोद कृष्णम विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि, सारा विपक्ष कंफ्यूज है, वह बता नहीं पा रहा है कि, CAA कानून में गड़बड़ क्या है ? आगे कल्किधाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि , सारा विपक्ष सठिया गया है, कंफ्यूज है। राहुल गांधी की तरह बात करने लगा है। उन्होंने अपने बात में आगे कहा कि, यह देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है कि, सारा विपक्ष राहुल गांधी की तरह बातें कर रहा है। आप खुद कह रहे हो सीएए भारत में रहने वाले किसी व्यक्ति का कोई नुकसान नहीं होगा। फिर कानून का विरोध क्यों कर रहे हो, या तो जस्टिफाई करो।
स्वामी प्रसाद मौर्य शनि के साक्षात स्वरूप है
वहीं आगे पत्रकारों से चर्चा में कल्किधाम के पीठाधीश्वर स्वामी प्रमोद कृष्णम कांग्रेस से स्वामी प्रसाद मौर्य की नजदीकियों पर कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी का बेड़ा गर्क कर दिया। वह जहां जाएंगे उस पार्टी का सत्यानाश सुनिश्चित है। कांग्रेस में जाने से पार्टी का सत्यानाश होगा उन पर शनि की साढ़ेसाती है। कृष्णम ने आगे कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य शनि के साक्षात स्वरूप है। जहां गए उसका सत्यानाश हो जाएगा।
Comments (0)