Cockroach Janta Party (CJP) ने मंगलवार को अपने संगठनात्मक ढांचे में विस्तार का ऐलान किया। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपने के साथ-साथ नॉर्थ, ईस्ट और वेस्ट जोन के लिए अलग-अलग कोऑर्डिनेशन कमेटियां गठित की हैं। पार्टी के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य संगठन को ज्यादा सक्रिय बनाना और जमीनी स्तर पर गतिविधियों को मजबूत करना है।
पांच नेताओं को मिली संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी
CJP ने रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनम उज्जमा और बालकृष्ण शुक्ला को संगठन का संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारियों का विस्तार किया है।
दो नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय प्रवक्ता
सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेता अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का पक्ष रखने और संगठन की गतिविधियों को सामने रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नॉर्थ जोन में 17 सदस्यीय टीम
नॉर्थ जोन कोऑर्डिनेशन कमेटी में 17 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें आदेश प्रधान गुर्जर, आजाद मोहित, मोहम्मद फरहान खान, विशाल कर्नवाल, उज्ज्वल पांडेय, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क, अर्शदीप सिंह कोचर, जाहिद अहमद माले, मेहविश अली, श्रेष्ठ सिंह खेड़ा, अजय देशवाल, डॉ. विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम झाखड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और एडवोकेट आरुषि घई शामिल हैं।
वेस्ट जोन की कमेटी में 11 सदस्य
वेस्ट जोन कोऑर्डिनेशन कमेटी में डॉ. नितिन दिघे, एडवोकेट जयसिंह शेरे, दुर्गेश कुहिके, नीलाक्षी वानखेड़े, सरोश शेख, आशुतोष शर्मा, रोहित पटेल, अनिकेत शिवहरे, राम पटेल, वेद त्रिवेदी और प्रितेश चावड़ा को जगह दी गई है।
ईस्ट जोन में 16 नेताओं को जिम्मेदारी
ईस्ट जोन की टीम में शेख मारुफ उद्दीन, देदीप्या गांगुली, शेख अब्दुल हाफिज, पार्कृति साहू, राकेश रंजन सामल, स्वप्निल मिश्रा, आशुतोष रंजन, खुशबू वाहब चौधरी, मयंक पांडेय, सतीश यादव, असलम खान, रसिका खरे, सचिन भारवाल, कृतिका कश्यप, मोहन यादव और रमन दीप को शामिल किया गया है।
जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
CJP का कहना है कि नई नियुक्तियों के जरिए देशभर में संगठन का नेटवर्क मजबूत करने, स्थानीय नेतृत्व को आगे बढ़ाने और अलग-अलग क्षेत्रों में गतिविधियों के बेहतर समन्वय पर काम किया जाएगा। यह संगठनात्मक विस्तार ऐसे समय हुआ है जब पार्टी अपनी ‘School Thik Karo’ मुहिम को आगे बढ़ा रही है।
सितंबर में दिल्ली मार्च की तैयारी
संगठन विस्तार के साथ CJP आगामी 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च की भी तैयारी कर रही है। पार्टी ने इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। CJP का आरोप है कि 25 जुलाई को हुए प्रदर्शन के बाद सरकार की ओर से किए गए आश्वासनों पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं हुई।